{"_id":"5a11ce314f1c1bf2538bdecf","slug":"171511116337-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की ठगी करने वाले एक दंपति को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों की ठगी करने वाले एक दंपति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। न्यायालय द्वारा वारंट जारी करने के बाद काफी दिनों से फरार चल रहे एक ठग दंपत्ति को जमालपुर पुलिस ने रविवार को सोनभद्र जनपद के राबर्ट्सगंज इलाके में छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े आरोपियों पर एक व्यक्ति को कोल्ड स्टोरेज के नाम पर 30 लाख रुपये ठगने का आरोप है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की बात कही।
जमालपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव के पूर्व प्रधान विजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह तथा उसकी पत्नी रेनू ने शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर निवासी बृजेश सिंह से पार्टनशिप में कोल्ड स्टोरेज खोलने के नाम 17 जुलाई 2014 को 30 लाख रुपया लिया था। कई महीने बीत जाने के बावजूद उसने कोल्ड स्टोरेज नहीं खोला तो बृजेश सिंह अपना पैसा मांगने लगे। कई बार पैसा मांगने के बावजूद उसने पैसा नहीं दिया। काफी प्रयास के बाद विजय सिंह ने 20 लाख एवं 10 लाख रुपये के दो चेक बृजेश सिंह को दिया। जिसे भुगतान हेतु बैंक में लगाया तो बाउंस हो गया। मामले से विजय सिंह को अवगत कराया तो वह आनाकानी करने लगा। इसके बाद उन्होंने छह नवंबर 2015 को देहात कोतवाली में आरोपी विजय सिंह, रेनू सिंह के विरूद्घ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा पंजीकृत कराया। मामला न्यायालय में चलने के बावजूद तारीख पर उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट ने दोनों के विरुद्घ वारंट जारी कर दिया। जमालपुर का निवासी होने के कारण उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की जिम्मेदारी जमालपुर पुलिस को सौंपी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दर्जनों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी किया है। इसका काम लोगों से दोस्ती कर बिजनेस के नाम पर उन्हें ठग कर भाग जाना है।