फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रैक्टर से कुचलकर मां बेटी की मौत, पति व बेटा घायल

ट्रैक्टर से कुचलकर मां बेटी की मौत, पति व बेटा घायल

Mon, 11 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से कुचलकर मां बेटी की मौत, पति व बेटा घायल

विज्ञापन
जिगना। पाली-हरगढ़ मार्ग पर रविवार सुबह नौ बजे पाली गांव के पास ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार मां-बेटी को कुचल दिया। उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में महिला का पति व बेटा घायल हो गए। चालक चलती ट्रैक्टर से कूद कर भाग निकला। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पाली चौराहा पर शव रख कर मिर्जापुर-इलाहाबाद मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर चालक तथा जिलाधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे। ढाई घंटे बाद पहुंचे एसडीएम सदर अविनाश तिवारी व सीओ सदर बृजेश तिवारी ने लोगों को समझाबुझा जाम समाप्त कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बजटा गांव निवासी बबलू गुप्ता (25) रविवार को सुबह करीब सवा नौ बजे अपनी बाइक से पत्नी कविता (22), पुत्र अनिकेत उर्फ सुंदरम (तीन) बेटी प्रियंका (एक) के साथ घर से ससुराल जाने के लिए निकला था। घर से मात्र दो किलोमीटर की दूर पाली गांव के पास पीछे से ईंट लाद कर आ रहे ट्रैक्टर ने पास लेने के चक्कर में बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कविता अपनी एक वर्षीय बेटी प्रियंका को लेकर सड़क पर गिर पड़ी। दोनों को ट्रैक्टर चालक कुचलते हुए निकल गया। पहिए के नीचे आते ही मां बेटी ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि बाइक चला रहा बबलू तथा उसका बेटा अनिकेत उर्फ सुंदरम दूसरी तरफ गिर कर घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक चलती गाड़ी छोड़ कर भाग निकला। सूचना पर जिगना थाना प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। वे शवों को कब्जा में लेने का प्रयास करने लगे तो ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। शवों को पाली चौराहे पर रख कर मिर्जापुर-इलाहाबाद मार्ग को दस बजे जाम कर दिया। दिन में साढ़े 12 बजे के करीब वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने पर लोगों ने जाम समाप्त किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed