फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलटा, 12 घायल

ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलटा, 12 घायल

Mon, 08 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलटा, 12 घायल
अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्राली
पड़री। थाना क्षेत्र के गडमगपुर के पास के पास रविवार को अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला सहित दस लोग घायल हो गए। भोजपुर पहाड़ी के लोगों के सहयोग से घायलों को मंडलीय अस्पताल भेजा गया है। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

भोजपुर पहाड़ी के भरूहिया गांव निवासी जगदीश मौर्या का ट्रैक्टर किराये पर लेकर आसपास के दस लोग नरायनपुर स्थित चूरा मिल पर रात को चूरा कुटवाने जा रहे थे। रविवार की दोपहर तीन बजे ट्रैक्टर-ट्राली डगमगपुर के पास पहुंचा ही था कि ट्राली असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। ट्राली पर सवार सभी चूरा कुटवाने जा रहे थे। घायलों में भोजपुर पहाड़ी गांव निवासी पंचम गोड़ पुत्र राम प्रसाद गोड़, रमेश पुत्र रामपति भरूहिया, बेचन पुत्र सेवा मौर्य, तेजबली मौर्य पुत्र मूसे, दुरबली वर्ष पुत्र मूसे गुलाब पुत्र शिवधार, हिमांशु मौर्य पुत्र मनोज कुमार, रामलाल पुत्र घबड़ू घायल हो गए। सभी लोग पहाड़ी भोजपुर भरूहिया के निवासी हैं। तोषवा गांव निवासी राम दुलार पुत्र हीरा भी घायल हैं। संतोषी देवी पत्नी श्याम लाल मौर्या कटरा कोतवाली के नटवा की हैं जो कि भरूहिया में आई थी। घायलों में तोसवां गांव निवासी राम दुलार, भरूहिया गांव निवासी बेचन और तेजबली मौर्या की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

उधर, पड़री थाना क्षेत्र के चांदलेवा सड़क पर अनियंत्रित बाइक पलट गई। इस घटना में चुनार थाना क्षेत्र के छितमपुर गांव निवासी राजन सिंह पुत्र कृपाशंकर घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर एसआई रामज्ञान यादव पहुंचे और घायल को पीएचसी पड़री में भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed