{"_id":"5a429d0a4f1c1bc5758bb6a5","slug":"161514315018-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेंक मैनेजर के उत्पीड़न से लोन कर्ता की मौत होने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेंक मैनेजर के उत्पीड़न से लोन कर्ता की मौत होने का आरोप
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के भटेवर गांव निवासी कमलेश कुमार पंकज ने मंगलवार को थाने में एक बैंक मैनेजर के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि बैंक मैनेजर के उत्पीड़न के चलते उसके पिता की 25 दिसंबर की सुबह मौत हो गई। पुलिस तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच कर रही है।
कमलेश कुमार के अनुसार उसके पिता ने ट्रक खरीदने के लिए बैंक से 2013 में लोन लिया था। लोन का छह लाख रुपया जमा किया गया था। वर्ष 2015 में गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त के कारण आमदनी बंद हो गई। इसके चलते किस्त टूट गई। जिसका पैसा बढ़ कर फिर उतना ही हो गया, लेकिन इसी बीच बैंक में इंश्योरेंस के लिए दिए गए पैसे से गाड़ी इंश्योरेंस करने की बजाय उसे किस्त में डाल दिया। जिससे उसकी गाड़ी का क्लेम नहीं मिल पाया। उधर लोन का पैसा जमा करने के लिए आए दिन बैंक मैनेजर मेरे पिता पर दबाव बनाते गए जिसके चलते मानसिक रूप से परेशान होने के चलते गुरूवार की शाम उनको दिल का दौरा पड़ा और सोमवार को उनकी मौत हो गई। पुत्र ने कहा कि बैंक मैनेजर की वजह से उसके पिता की मौत हुई है। अगर वह प्रताड़ित नहीं करता तो उनकी मौत नहीं होती।