फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बंद मकान में एक लाख की चोरी, मारपीट करने वाले पर शक

बंद मकान में एक लाख की चोरी, मारपीट करने वाले पर शक

Mon, 24 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
बंद मकान में एक लाख की चोरी, मारपीट करने वाले पर शक

विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुरानी अंजही मोहल्ले में बंद मकान में शनिवार की रात ताला तोड़कर चोर 25 हजार नकदी और आभूषण समेत एक लाख का सामान चुरा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर मकान मालिक ने कटरा कोतवाली में तहरीर दी। आशंका जताई कि बीते दिनों मकान के पास मारपीट करने वाले लोगों ने ही चोरी को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पुरानी अंजही निवासी प्रशांत सिंह का मोहल्ले में मकान बन रहा है। उन्होंने अपना सामान मोहल्ले में ही स्थित बड़े पिता गोविंद दास सिंह के मकान में रखा था। शनिवार की रात चोर आए और मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस कर 25 हजार नकदी, पांच सोने की अंगुठी, एक जोड़ी सोने की बाली, 20 कीमती साड़ी समेत एक लाख का सामान चुरा ले गए। सुबह मकान का ताला टूटे होने की सूचना पर पहुंचे प्रशांत सिंह ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल किया। प्रशांत सिंह ने बताया कि एक मई को चोरी वाले मकान के बाहर उनके बड़े भाई आशीष सिंह और चचेरे भाई प्रियांशु सिंह बैठे थे। इस दौरान मोहल्ले के कुछ लोग आए और घर के सामने सड़क पर गाड़ी खड़ा करने को लेकर विवाद किया। विवाद के बाद मारपीट कर आशीष सिंह और प्रियांशु की पिटाई कर घायल कर दिया। आशीष का लखनऊ में उपचार चल रहा है। मारपीट करने वालों ने धमकी दी थी। उन्हीं लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा। नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपित इरशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed