फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   प्लांट संचालकों ने कर रखा है सड़क की पटरियों पर भी कब्जा

प्लांट संचालकों ने कर रखा है सड़क की पटरियों पर भी कब्जा

Thu, 20 Jun 2019 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्लांट संचालकों ने कर रखा है सड़क की पटरियों पर भी कब्जा

विज्ञापन
अहरौरा। पहाड़ खाते या बंजर भूमि ही नहीं प्लांट संचालकों ने सड़क की पटरियों पर भी अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। अहरौरा-जमुई मुख्य मार्ग पर स्थित सोनपुर गांव के पास लगे हुए कटर प्लांट संचालकों ने मनमाने तरीके से बड़े बड़े बोल्डर व पत्थर रखकर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। जिला प्रशासन ने अवैध रूप से पहाड़ खाते या बंजर भूमि पर कब्जा किए हुए कटर व क्रशर प्लांट चलाने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।

राजस्वकर्मियों की ओर से क्षेत्र के पहाड़ों से सटे हुए इलाकों में लगे हुए कटर व क्रशर प्लांट की जांच कर उसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट पूरी होने के बाद उसे उपजिलाधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा। इसके बाद जिन संचालकों द्वारा दबंगई पूर्वक वर्षो से अवैध कब्जा कर प्लांट का संचालन किया जा रहा है, उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। क्षेत्र में इन दिनों दबंगई पूर्वक कब्जा कर दर्जनों क्रशर व कटर प्लांट का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। वही कुछ ऐसे भी प्लांट संचालक है जो पहाड़ खाता व बंजर भूमि पर काबिज तो हैं ही सड़क की पटरियों पर भी अवैध रूप से बोल्डर व पत्थर रखकर कब्जा जमाए हुए हैं। वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग हो या अहरौरा जमुई मुख्य मार्ग जिस पर अवैध रूप से सड़क की पटरियों पर कई प्लांट संचालक द्वारा कब्जा किया गया है। जो आए दिन दुर्घटनाओं को आमंत्रण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed