फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बारात से वापस लौट रही बोलेरो डंपर से भिड़ी, नौ घायल

बारात से वापस लौट रही बोलेरो डंपर से भिड़ी, नौ घायल

Sat, 15 Jun 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
बारात से वापस लौट रही बोलेरो डंपर से भिड़ी, नौ घायल
अहरौरा। बरात से वापस लौट रही बोलेरो गुरुवार की देर रात अनियंत्रित होकर क्षेत्र के अहरौरा थाना क्षेत्र के इमलियाचट्टी के पास खड़ी डंपर में घुस गई। इससे बोलेरो सवार नौ लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो का गेट तोड़कर सभी घायलों को बाहर निकाला और सीएचसी ले गई। जहां तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोनभद्र के सुकृत गांव में गुरुवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपराहाड़ गांव से एक बारात गई थी। रात को नौ बजे बाराती बोलेरो से वापस घर लौट रहे थे। बोलेरो जैसे ही क्षेत्र के इमलियाचट्टी के समीप के पहुंची कि तभी बोलेरो चालक को झपकी आ गई गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी डंपर में घुस गया। इस दौरान क्षतिग्रस्त बोलेरो में लोग घायलावस्था में कराहने लगे। तभी किसी ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो से लोगों को निकालने का प्रयास किया लेकिन उसका गेट नहीं खुलने की वजह से घायल काफी देर तक उसी में फंसे रहे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बोलेरो के गेट को तोड़कर फंसे हुए लोगो को बाहर निकाला। इस दौरान देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपराडाड़ निवासी 30 वर्षीय सतपाल सिंह यादव, 28 वर्षीय दीन दयाल शर्मा, 22 वर्षीय जय प्रकाश यादव की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रोफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed