{"_id":"5d014a7fbdec22073a5ff1b3","slug":"156036568512-mirzapur-news45","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी नाम से नौकरी कर रहे शिक्षक की सेवा समाप्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्जी नाम से नौकरी कर रहे शिक्षक की सेवा समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। दूसरे के नाम से नौकरी कर रहे शिक्षक की सेवा बुधवार को बीएसए ने समाप्त कर दी। राकेश कुमार सिंह उर्फ अश्वनी सिंह की नियुक्ति वर्ष 2009 में रामपुर जिला में सहायक अध्यापक पद पर हुई थी। इसके बाद वर्ष 2013 में बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव के आदेश पर इनका स्थानांतरण मिर्जापुर हुआ और इनकी तैनाती छानबे विकास खंड के हनुमानपुर प्राथमिक विद्यालय में हुई। इस बीच बीएसए कार्यालय में शिकायत की गई राकेश कुमार सिंह का वास्तविक नाम अश्वनी कुमार सिंह है और ये नाम बदल कर नौकरी कर रहे हैं। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए 24 अप्रैल 2019 को एक आदेश जारी कर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने 26 अप्रैल को कार्यालय में उपस्थित होकर पक्ष प्रस्तुत करने को कहा लेकिन वे नहीं आए। इसके बाद पूरे मामले की विभागीय व स्थानीय तौर पर जांच कराई गई। खंड शिक्षाधिकारी मड़िहान व सिटी को जांच सौंपी गई। उन्होंने पूरे तथ्यों के साथ रिपोर्ट सौंपी की राकेश कुमार सिंह का वास्तविक नाम अश्वनी कुमार सिंह है और वह अल्लापुर प्रयागराज जिले के निवासी हैं। इसके बाद राकेश कुमार सिंह उर्फ अश्वनी सिंह ने 27 मई को जवाब भेजा लेकिन वह जवाब पर्याप्त नहीं था। स्थानीय लोगों ने भी इस बात की तस्दीक की कि राकेश कुमार सिंह अश्वनी सिंह ही हैं। इस पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बुधवार को उनकी सेवाएं समाप्त कर दी।
इस बाबत बीएसए प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक को कई अवसर दिया गया लेकिन वह किसी भी अभिलेख की मूल प्रति प्रस्तुत नहीं कर सका। जो भी अभिलेख दिया वह दूसरी प्रतिलिपि ही थी। इसके बाद निवास व अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई की गई है।
इस बाबत बीएसए प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक को कई अवसर दिया गया लेकिन वह किसी भी अभिलेख की मूल प्रति प्रस्तुत नहीं कर सका। जो भी अभिलेख दिया वह दूसरी प्रतिलिपि ही थी। इसके बाद निवास व अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन