फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बालिका के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म

बालिका के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म

Sun, 02 Jun 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
बालिका के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज किया। शनिवार की शाम को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को कटरा कोतवाली क्षेत्र स्थित उसके मामा के घर से गिरफ्तार किया।

क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बालिका घर में अकेले थी। गुरुवार की रात परिवार के सदस्य पास में ही शादी समारोह में शामिल गए थे। बालिका की मां घर वापस लौटी तो बेटी को खून से सना पाया। छह वर्षीय मासूम जमीन पर पड़ी थी। बालिका की मां ने शोर मचाया तो भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। उपचार के बाद बालिका ने बताया कि बड़े पिता के पुत्र ने ही उसके साथ गलत कार्य किया है। परिजनों ने आरोपित पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में तहरीर दी। पुलिस आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़ित परिवार को तीन दिन से दौड़ाती रही। पुलिस के इस रवैए से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों के आक्रोश और दबाव को देखते हुए पुलिस ने शनिवार की शाम को आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कटरा कोतवाली क्षेत्र स्थित उसके मामा के घर से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed