फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   साइबर क्राइम का शिकार हुई स्माइल पिंकी

साइबर क्राइम का शिकार हुई स्माइल पिंकी

Sat, 01 Jun 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम का शिकार हुई स्माइल पिंकी

विज्ञापन
अहरौरा। आस्कर पुरस्कार विजेता डाक्यूमेंट्री फिल्म स्माइल पिंकी की मुख्य किरदार पिंकी भी साइबर क्राइम की शिकार हो गई। तीन माह पूर्व केबीसी में लाटरी निकलने के नाम पर 16 हजार की ठगी हुई थी। ठगे जाने के बाद स्माइल पिंकी अपने पिता व भाई के साथ तीन माह से बैंक का चक्कर लगा रही है, पर अब तक उसका पैसा वापस नहीं मिला।

फ़रवरी माह में पिंकी के मोबाइल पर किसी अंजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने केबीसी में 25 लाख रुपये की लाटरी लगने की जानकारी उसे दी। विश्वास जताने के लिए जालसाज ने पिंकी के ह्रवाट्स ऐप पर उसके नाम की फर्जी लाटरी भेजी। जिसमें उसे विजेता घोषित किया गया था। इसके बाद जालसाज ने उसे 25 लाख की धनराशि प्राप्त करने के लिए 16 हजार रुपये का प्राइज मनी टैक्स उसके एकाउंट में जमा करने की बात कही। पिंकी ने इलाहाबाद बैंक के खाते से 16 हजार रुपया खाते में ट्रांसफर कर दिया। पैसा ट्रांसफर करने बाद जब उसे शक हुआ तो उसने इसकी शिकायत बैंक मैनेजर से की। बैंक मैनेजर ने उसके बताने पर संबंधित खाते की जांच की तो वह तमिलनाडु के अरनाकुनम स्थित इलाहाबाद बैंक का बचत खाता निकला। जो अखिल अजित कुमार के नाम से था। बैंक मैनेजर शक्ति कुमार ने बताया कि वहां के मैनेजर से बात कर उस खाते को बंद करा दिया। जिससे लेन-देन न हो सके। इसके बाद से पिंकी अपने पैसे के लिए बैंक का चक्कर लगा रही है। शुक्रवार को पिंकी अपने पिता राजेन्द्र प्रसाद और भाई के साथ इलाहाबाद बैंक के शाखा में पहुंची। जहां उसे फिर मायूसी हाथ लगी। तीन माह बाद भी उसे उसका पैसा न मिलने से उसके चेहरे की मुस्कान गायब हो गई है। सीओ मड़िहान रमाकांत ने बताया कि मामले में कोई तहरीर थाने पर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर पुलिस साइबर क्राइम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed