{"_id":"5cec3228bdec22073706da14","slug":"15589832577-mirzapur-news176","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के लूसा गांव स्थित डांक बंगले के पास रविवार की देर रात रेलवे पटरी के किनारे 45 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। उसका शव नग्नावस्था में कटा हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने उसकी शिनाख्त कर पुलिस और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के लूसा गांव निवासी 45 वर्षीय छोटेलाल उर्फ छोटू पुत्र श्याम बिहारी मजदूरी करता था। रविवार की देर रात उसका शव उसके घर से 500 मीटर दूर लूसा डांक बंगले के पास रेलवे पटरी के किनारे मिला। रेलवे स्टेशन अधीक्षक लूसा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि थोड़ देर पहले उसे साइकिल से जाते समय देखा था। हो सकता है कि पटरी पाकर करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया हो। ट्रेन के चपेट में आने पर चालक स्थानीय स्टेशन अधीक्षक को इसकी जानकारी देता है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक लूसा से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि युवक ट्रेन से कटकर मौत होने की जानकारी नहीं मिली। बाद में राबर्टसगंज की तरफ जा रही मालगाड़ी के चालक ने सूचना दिया कि ख्रंभा संख्या 205/4 व 205/5 के मध्य रेलवे पटरी के किनारे युवक का शव पड़ा हुआ है। मृतक का शव मौके पर नग्न पाया गया। इस कारण ट्रेन से कटकर मौत होने का मामला संदिग्ध लग रहा है। मृतक के भाई रामवृक्ष और पत्नी ने थाने में तहरीर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पत्नी ने सुबह बुलाकर ले जाने वाले पर शक जताया है। इस संबंध में मड़िहान थाना प्रभारी राजीव सिंह ने कहाकि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।