फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अबुझ हाल में झुलसे मां-पुत्र इलाहाबाद रेफर

अबुझ हाल में झुलसे मां-पुत्र इलाहाबाद रेफर

Sun, 26 May 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
अबुझ हाल में झुलसे मां-पुत्र इलाहाबाद रेफर
जिगना। थाना क्षेत्र के चड़ैचा गांव में शुक्रवार की देर शाम को अबुझ हाल में आग से झुलसे मां व बेटे को गंभीर हाल में शनिवार को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक मां ने ही मिट्टी का तेल छिड़कर कर आग लगाई थी। इसमें वह अपने पुत्र के साथ झुलस गई।
विज्ञापन

चड़ैचा गांव निवासी सूबेदार दुबे ट्रक चालक है। वह दो दिन पूर्व शादी में शामिल होने के लिए घर आया था। शुक्रवार की सुबह वह वापस चला गया। देर शाम को उसकी पत्नी रागिनी दुबे (46) ने घर में रखा 15 सौ रुपया गायब होने पर पुत्र यश दुबे (14) से पूछा। पुत्र ने कहा कि उसने रुनये नहीं लिए हें। इसके बाद महिला ने पुत्र और अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचकर पड़ोसियों ने किसी तरह से आग को बुझाकर दोनों पीएचसी सरोई ले गए। वहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार को मंडलीय अस्पताल से इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। सीओ लालगंज प्रमोद कुमार और थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय मौके पर जाकर मामले की जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने केरोसिन डालकर खुद को और पुत्र को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed