{"_id":"5c61c927bdec224b7a554f56","slug":"151549912359-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से बनाई जा रही शराब के स्थानों पुलिस व आबकारी का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध रूप से बनाई जा रही शराब के स्थानों पुलिस व आबकारी का छापा
मिर्जापुर। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को जनपद के आधा दर्जन थाना क्षेत्रों में बनाए जा रहे अवैध शराब के खिलाफ औचक छापेमारी कर कार्रवाई की। इस दौरान लगभग एक हजार कुंतल लहन बरामद कर नष्ट किया। साथ ही 25 से अधिक भटिठया तोड़ी गई। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया। एएसपी आपरेशन ऐके सिंह और आबकारी अधिकारी नीरज दूबे के निर्देशन में सोमवार को जनपद के लालगंज, चील्ह, अदलहाट, देहात कोतवाली और अहरौरा समेत अन्य स्थानों पर अवैध रूप से मनाई जा रही है कच्ची शराब के विरुद्घ अभियान चलाया। चारों स्थानों से एक हजार कुंतल लहन बरामद कर नष्ट करा दिया। साथ ही ढाई सौ लीटर शराब बरामद होने पर उसे जब्त कर लिया गया। मौके से शराब बना रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।