{"_id":"5c5c2993bdec2273742753c9","slug":"151549543827-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से चोरों ने डेढ़ लाख नगदी समेत आठ लाख की चोरी ं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से चोरों ने डेढ़ लाख नगदी समेत आठ लाख की चोरी ं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़री। थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव में दो मकानों का ताला तोड़कर चोर मंगलवार की रात डेढ़ लाख रुपये नगदी समेत करीब आठ लाख रुपये की चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामियों में हड़कंप मच गया। ने थाने में सूचना दी। मौके पर पहुुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मनोहरपुर गांव निवासी घनश्याम यादव पुत्र राधेश्याम यादव का परिवार मंगलवार की रात खाना खाने के बाद सो गया। देर रात पहुंचे चोरों ने मकान के अंदर घुसकर दो कमरों को खंगाल डाला। उसमें रखे बक्से और आलमारी के लॉकर को तोड़कर अंदर से मंगलसूत्र, नथिया, अंगूठी, पायल, पैजनी एवं बैग में रखा एक लाख रुपया नगद समेत पांच लाख की चोरी कर ले गए। उनके बगल मनोहरपुर गांव निवासी देशराज यादव पुत्र गोकुल प्रसाद यादव के घर को खंगालते हुए कमरे में रखे सोने चांदी के आभूषण चैन, मंगलसूत्र, अगूंठी, पैजनी, पायल के साथ एक लाख 50 हजार नगद समेत तीन लाख रुपये का माल पार कर ले गए। सुबह नींद खुलने पर परिवार के लोगों ने कमरे का सामान बिखरा देखा तो उनके के होश उड़ गए। छानबीन की तो घर से दो सौ मीटर की दूरी पर गेहूं की खेत में टूटा हुआ बक्सा बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने थानाध्यक्ष श्रीकान्त राय और सौ नंबर पुलिस डाग स्क्वाड के साथ जांच पड़ताल कर लौट गए।