{"_id":"5a6391694f1c1bb1208b462d","slug":"151516474729-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवक की अबूझ हाल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल में युवक की अबूझ हाल में मौत
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। थाना क्षेत्र के ससुराल में गए युवक की शनिवार को अबूझ हाल में मौत हो गई। सूचना पर बरवाडीह पहुंचे युवक के भाई ने मध्यप्रदेश नवडीहवा थाना में तहरीर देकर जान बूझकर भाई को मारने का आरोप लगाया है।
शोभी गांव निवासी सूरज यादव पुत्र रमा यादव की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व बरवाडीह मध्य प्रदेश गांव निवासिनी सुनीता के साथ हुई थी। शादी के बाद सूरज नासिक में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करने चला गया था। पंद्रह दिन पहले वह आपने घर आया था। पत्नी सुनीता ने तीन दिन पूर्व फोन कर पति को फोन कर मायके बुलाया। शनिवार सुबह मृत अवस्था में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। गले में रस्सी के निशान पाए जाने पर परिजनों को संदेह हुआ। सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई कमलेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।