{"_id":"59dd1a3e4f1c1b86698b518e","slug":"151507662398-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नि दहाड़े महिला को तमंचा सटाकर लूट की घटना से मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नि दहाड़े महिला को तमंचा सटाकर लूट की घटना से मचा हड़कंप
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। चुनार-राजगढ़ मार्ग पर इंद्रानगर के पास एक महिला को तमंचा सटाकर बाइक सवार युवक द्वारा दिनदहाड़े उसका मंगलसूत्र छीनने की सूचना पर राजगढ़ पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस तत्काल महिला को लेकर घटना स्थल पर पहुंची लेकिन वहां किसी ने छिनैती की पुष्टि नहीं की। पुलिस ने महिला को ही हिरासत में ले लिया और भविष्य झूठी सूचना न देने की हिदायत देकर छोड़ दिया।
धनसिरिया गांव की सविता देवी पुलिस राजगढ़ चौकी में तहरीर दी कि वह अपनी बहन के घर घोरावल से लौट रही थीं। नदिहार गांव के पास बाइक सवार एक व्यक्ति ने उन्हें लिफ्ट दी औऐर दूसरे रास्ते से लेकर चुनार मार्ग की ओर चला गया। इंद्रानगर के पास उनसे तमंचे के बल पर मंगलसूत्र लूट लिया। पुलिस महिला को लेकर घटना स्थल पर पहुची तो वहां न तो पुलिस पिकेट और न ही खेत में काम कर रहे मजदूरों ने लूट की पुष्टि की। पूछताछ करने पर महिला ने स्वीकार किया कि उससे कोई छिनैती नहीं हुई। युवक मुकदमे में फंसाने के लिए उसने कहानी गढ़ी थी।