फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   घर से देर रात लापता हुए राजमिस्त्री का महड़े में फंदे से लटकता मिला शव

घर से देर रात लापता हुए राजमिस्त्री का महड़े में फंदे से लटकता मिला शव

Sat, 23 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
घर से देर रात लापता हुए राजमिस्त्री का महड़े में फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
मिर्जापुर। घर से देर रात लापता हुए राजमिस्त्री का शव शुक्रवार की सुबह देहात कोतवाली क्षेत्र के भोड़सर गांव पेट्रोल पंप के पास स्थित एक मड़हे में फंदे लटकते हुए मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने अधेड़ की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे करनपुर चौकी इंचार्ज देवेंद्र प्रताप सिंह ने शव फंदे से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

देहात कोतवाली क्षेत्र के बेलमऊवा गांव निवासी भरत लाल उर्फ घुन्नर मौर्या 45 वर्ष पुत्र रामप्यारे पेशे से राजमिस्त्री था। गुरुवार की रात खाना खाने के बाद अपने घर में सोया था। रात करीब दस बजे उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया तो साइकल लेकर निकल गया। सुबह तक नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया लेकिन मोबाइल बंद होने के चलते उससे संपर्क नहीं हो पाया। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने बताया कि भरत की लाश भोड़सर गांव के दलित बस्ती स्थित एक मड़हे में फंदे से लटक रही है। भरत के फांसी लगाए जाने की खबर सुनते ही परिवार के लोग भौचक्के रह गए और भाग कर घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार जिस तरह से भरत फांसी के फंदे पर लटक रहा था उसे देखकर नहीं लगता है कि उसने फांसी लगा कर आत्महत्या की है, क्योंकि उसका पैर जमीन को छू रहा था। इससे आशंका है कि किसी ने उसे फोन कर बुलाया और उसकी गला दबा कर हत्या करने के बाद उसके शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया। बताया कि भरत की किसी से दुश्मनी नहीं थी। फिर उसे कौन मार सकता है। उधर करनपुर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है कि राजमिस्त्री की हत्या हुई है या उसने आत्म हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed