फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जनपद के 39 स्थानों पर बैरियर लगाकर जिले कि की जाएगी सुरक्षा

जनपद के 39 स्थानों पर बैरियर लगाकर जिले कि की जाएगी सुरक्षा

Fri, 01 Mar 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
जनपद के 39 स्थानों पर बैरियर लगाकर जिले कि की जाएगी सुरक्षा
मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव व आतंकी घटनाओं को देखते हुए 39 स्थानों पर बैरियर लगाकर जिले की सुरक्षा की जाएगी। इन बैरियरों के माध्यम से 24 घंटे आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जाएगी। विंध्याचल मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों आदि स्थानों पर सादेवेश में रहकर पुलिस कर्मी सुरक्षा की कमान संभालते हुए संदिग्धों पर निगाह रखेंगे। पुराने अपराधियों और संदिग्धों पर भी खुफिया विभाग द्वारा निगाह रखी जाएगी। लोकसभा चुनाव के दौरान देश में आतंकियों द्वारा घुसकर गड़गड़ी फैलाने की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिलेभर में अर्लट घोषित कर दिया। पुलिस कर्मियों को अभी से सर्तकता बरतने के निर्देश दिए गए है। जिले में कोई संदिग्ध नहीं घुस पाए इसके लिए 39 स्थानों पर बैरियर लगाया जाएगा। इसमें छह बैरियर मध्य प्रदेश और यूपी के अंतरप्रांतीय बार्डर पर लगाया जाएगा जबकि 27 अंतरजनपदीय बार्डर पर बैरियर लगाने का काम किया जाएगा। जहां से पूरे जिले पर निगाह रखने का काम किया जाएगा। इन बैरियरों पर पुलिस और पीएसी के जवानों सादेवेश में तैनात किए जाएंगे। समस्त थाने की पुलिस को निर्देशित किया गया है कि अपने अपने क्षेत्र में वाहन चेकिंग करते रहे। विंध्याचल मंदिर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। यहां पूरे क्षेत्र में सीसी कैमरे लगाकर भी आने जाने वाले लोगों पर निगाह रखी जाएगी। कही कोई संदिग्ध दिखने पर तत्काल उससे पूछताछ करने को कहा गया है। इनामिया अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाते हुए चुनाव में गड़गड़ी फैलाने वाले लोगों की जानकारी जुटाई है। अपराधियों को जेल के अंदर डालने को कहा गया है। साथ ही जनपद में 2015 के दौरान पकड़े गए संदिग्धों के बारे में भी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed