फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जमीन विवाद में चले ईट पत्थर

जमीन विवाद में चले ईट पत्थर

Sun, 18 Nov 2018 12:31 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
जमीन विवाद में चले ईट पत्थर
कछवां। नगर पंचायत के तेज बहादुर वार्ड में एक मकान पर कब्जे को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर चढ़कर बाइक को ईट से तोड़ डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को थाने ले आई। इसके बाद एक पक्ष का चालान कर दिया और एक पक्ष बैठा लिया। उत्तर की गली में हरी कृष्ण शुक्ला का मकान है। उनके बगल में अशोक विश्वकर्मा का मकान है। जिसपर काफी कर्जा लेने के कारण अशोक विश्वकर्मा घर छोड़कर करीब 10 वर्ष पूर्व भाग गया था। उसी मकान को कब्जा करने के लिए कुछ लोगों ने आंखें गड़ाई हैं। पड़ोस के हरिकृष्ण शुुुक्ला और अशोक के पट्टीदार छेदी विश्वकर्मा शुक्रवार को मकान की दीवार तोड़कर कब्जा करने लगे। आगे से हरि कृष्ण शुक्ला और पीछे से अशोक के पट्टीदार छेदी कब्जा करने लगे। हरिकृष्ण शुक्ला ने कहा कि यह हमारा पुस्तैनी मकान है, जिसे हमारे पिताजी ने अशोक विश्वकर्मा को रहने के लिए दिया था। वहीं छेदी विश्वकर्मा ने कहा कि अशोक ने हमें पावर आफ अटार्नी दी है। इस प्रकरण में कई बार एसडीएम सदर व सीओ सदर के साथ लेखपाल जांच कर चुके है और दोनों लोगों को घर में कब्जा नहीं करने का हिदायत दी है। शुक्ला परिवार का पहले ही आगे के हिस्से में कब्जा था। इस बीच छेदी भी शनिवार को पीछे का दीवार तोड़ने लगे तो शुक्ला परिवार ने मना किया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और ईट-पत्थर चलने लगा। इससे कुछ महिलाओं को चोटें भी आई। शुक्ला ने कछवां चौकी इंचार्ज संतोष कुमार सिंह को फोन कर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed