फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   भूत प्रेत को लेकर लोगों ने महिला समेत दो को पीटा

भूत प्रेत को लेकर लोगों ने महिला समेत दो को पीटा

Sun, 11 Nov 2018 12:54 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
भूत प्रेत को लेकर लोगों ने महिला समेत दो को पीटा
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्की सरैया मोहल्ले में शुक्रवार की रात भूत-प्रेत को लेकर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के घर पर हमला बोल दिया। साथ ही परिवार के साथ मारपीट की, जिससे महिला समेत दो लोग घायल हो गए। शनिवार को पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पक्की सरैया मोहल्ला निवासिनी अनीता देवी 32 वर्ष पत्नी शिवशंकर के अनुसार उनके घर के सामने दिनेश, गुडडू, दीपक तथा सुक्खू रहते हैं। उनका आरोप है कि मेरे घर वाले उनके घर के लोगों को भूत प्रेत दे देते हैं। जिससे उनका परिवार दुखी रहता है। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। हम लोग न भूत प्रेत को माने न जाने फिर भी वह लोग अक्सर विवाद करते रहते हैं। इसी बात को लेकर शुक्रवार की रात करीब आठ बजे चारों घर पर चढ़ आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध जताया तो मारपीट करने लगे। जिसमें बिहारी लाल 45 वर्ष पुत्र मुन्नीलाल और अनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने दीपक, गुडडू, दिनेश तथा सुक्खू के के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज करते हुए दिनेश, गुडडू और दीपक का 151 में चालान कर दिया। इस बारे में शहर कोतवाल अरुण यादव का कहना है तहरीर के आधार प मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed