फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रैक्टर ट्राली पलटा, एक की मौत तीन घायल

ट्रैक्टर ट्राली पलटा, एक की मौत तीन घायल

Fri, 16 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली पलटा, एक की मौत तीन घायल
मड़िहान। प्रधानमंत्री आवास के लिए गाटर लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर शुक्रवार को बिशुनपुर गांव के सामने पलट गई। जिसमें ट्राली पर बैठे एक मजदूर की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अपने ट्रैक्टर ट्राली पर गाटर लादकर प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों के घर पहुंचने जा रहा था। ट्रैक्टर पर बिशुनपुर मटिहानी निवासी अमरेश कोल 21 वर्ष पुत्र तौलन कोल समेत चार मजदूर गाटर उतारने के लिए जा रहे थे। शुक्रवार को शाम पांच बजे असंतुलित होकर मटिहानी गांव के सामने ट्रैक्टर ट्राली सहित पलट गया। इससे ट्रैक्टर ट्राली पर बैठे एक मजदूर नीचे दब गया। तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए लेकर चले गए। घायलों का नाम नहीं मिल सका। सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस ने दबे मजदूर को ट्राली के नीचे से निकलवाया किन्तु देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed