फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR registered over allegations of obtaining two separate birth certificates.

Faridabad News: दो अलग-अलग जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के आरोप में प्राथमिकी

Sun, 11 Oct 2026 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
FIR registered over allegations of obtaining two separate birth certificates.
फरीदाबाद। एक ही लड़की के अलग-अलग जन्मतिथि वाले दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में मुजेसर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान एक प्रमाण पत्र का स्वास्थ्य केंद्र के आधिकारिक रिकॉर्ड में कोई विवरण नहीं मिला, जो हाथ से जारी किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। सहायक पुलिस आयुक्त मुजेसर की जांच रिपोर्ट के अनुसार, नूंह के इंदरी गांव निवासी पलसी उर्फ पल्छिम के दो जन्म प्रमाण पत्र सामने आए थे। इनमें से एक में जन्मतिथि 28 फरवरी 2008 और दूसरे में 14 सितंबर 2009 दर्ज है। दोनों दस्तावेज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घासेड़ा से जारी बताए गए थे। जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार से कराई गई जांच में सामने आया कि 2008 की जन्मतिथि वाला प्रमाण पत्र ऑनलाइन रिकॉर्ड के आधार पर वर्ष 2025 में जारी हुआ था। वहीं, 2009 की जन्मतिथि वाले हाथ से लिखे प्रमाण पत्र का स्वास्थ्य केंद्र के रिकॉर्ड में कोई विवरण दर्ज नहीं है। जांच में स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी रामकला, लड़की की मां मोनिका, पिता नरेश और इंदरी निवासी अमित की मिलीभगत की आशंका जताई गई है। कानूनी राय मिलने के बाद पुलिस ने आठ अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed