{"_id":"6acbc38aa47c4a13f90b9953","slug":"fraud-in-separate-cases-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82497-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अलग-अलग मामलों में 18 लाख से अधिक की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अलग-अलग मामलों में 18 लाख से अधिक की ठगी
विज्ञापन
फरीदाबाद। मोबाइल टूटने के बाद खाते से रकम निकालने, गैस बिल अपडेट कराने और क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर ठगी के मामले सामने आए हैं। इन मामलों में 18 लाख रुपये से अधिक की रकम ठगी गई है।
तिगांव क्षेत्र के एक व्यक्ति का मोबाइल चार अक्तूबर को टूट गया था। सिम उसी में रह गई। शिकायत के अनुसार, 4 से 7 अक्तूबर के बीच खाते से 9 ट्रांजेक्शन में 2,91,006 रुपये निकल गए। दूसरे फोन में सिम डालने पर उन्हें इसका पता चला। सेक्टर-11डी और सेक्टर-82 के दो निवासियों को गैस मीटर या बिल अपडेट कराने के नाम पर एपीके फाइल डाउनलोड कराई गई। इसके बाद क्रेडिट कार्ड से कुल 6,25,507.64 रुपये निकल गए। सेक्टर-15 के बुजुर्ग के साथ भी इसी तरीके से 1,52,370 रुपये की ठगी हुई। सेक्टर-29 की महिला कर्मचारी के खाते से 1,35,979 रुपये निकले। सेक्टर-18 निवासी व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से इंश्योरेंस सक्रिय करने का झांसा देकर 74,865 रुपये ठगे गए। सेक्टर-29 निवासी 66 वर्षीय प्रेम कुमार गुप्ता ने फेसबुक पर गोल्ड क्रेडिट कार्ड का विज्ञापन देखकर आवेदन किया था। कार्ड सत्यापन के नाम पर उनके तीन क्रेडिट कार्ड से 3,88,407.24 रुपये निकाल लिए गए। सेक्टर-77 निवासी कारोबारी अजय कुमार के आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से भी एचडीएफसी कार्ड बनवाने के बहाने 2,86,376 रुपये ठग लिए गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पीड़ितों ने 1930 पर शिकायत दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद