फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teachers at college accused of beating BBA student with kicks and punches.

Meerut News: कॉलेज में शिक्षकों पर बीबीए के छात्र को लात-घूंसों से पीटने का आरोप

Sun, 11 Oct 2026 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Teachers at college accused of beating BBA student with kicks and punches.
परिजनों ने कॉलेज डायरेक्टर और दोनों शिक्षकों के खिलाफ गंगानगर थाने में दी तहरीर, वीडियो वायरल
विज्ञापन


फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। मवाना रोड रजपुरा स्थित एक कॉलेज में दो शिक्षकों पर बीबीए के छात्र को जमीन पर गिराकर पीटने का आरोप है। पिटाई से छात्र के पैर में गंभीर चोट आई है। वहीं, साथी छात्रों ने घटना का मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया। परिजनों का आरोप है डायरेक्टर ने छात्रों को धमकाया कि अगर कहीं शिकायत की तो दाखिला रद कर दिया जाएगा। परिजनों ने डायरेक्टर सहित तीन लोगों के खिलाफ गंगानगर थाने में तहरीर दी। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय अतुल चौधरी मवाना रोड एक कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र है। बीते 9 अक्तूबर की दोपहर में छुट्टी होने पर छात्र बाहर निकले तो बारिश आ गई। छात्र बारिश से बचने के लिए रिसेप्शन क्षेत्र में आने लगे। वहां मौजूद शिक्षकों ने गेट बंद करा दिया। आरोप है जब छात्रों ने अंदर आने को कहा तो वहां मौजूद दो शिक्षकों उन्हें रोकते हुए धमकी दी। पीड़ित छात्र अतुल ने घटना का वीडियो बना लिया। दोनों शिक्षक बिफर गए और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप है अतुल को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा गया। अतुल के पैर में गंभीर चोट आई। इससे वहां मौजूद छात्रों ने वीडियो बना लिया। छात्रों ने बताया कि शिक्षकों द्वारा मोबाइल छीनने को कोशिश की गई। तभी डायरेक्टर पहुंच गईं। पीड़ित छात्र का आरोप है डायरेक्टर ने धमकाया कि अगर वीडियो कहीं वायरल किया और इस मामले की शिकायत की तो नाम काट दिया जाएगा। पीड़ित छात्र साथियों के साथ गंगानगर थाने पहुंचा और तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने छात्र की चिकित्सीय जांच कराई। रविवार को पीड़ित छात्र अतुल के परिजन गंगानगर थाने पहुंचे और मारपीट करने वाले दोनों शिक्षकों सहित डायरेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने कॉल कर शिक्षकों को थाने में बुलाया तो वह नहीं आए।

इस मामले में सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है। परिसर में लगी सीसीटीवी फुटेज देखकर जो भी स्पष्ट होगा। प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कॉलेज प्रांगण में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छात्रों का आरोप है कॉलेज प्रशासन द्वारा वीडियो को हटाने का दबाव बनाया जा रहा है।


पहले भी लगे मारपीट के आरोप
कॉलेज के आरोपी एक शिक्षक पर पहले भी छात्रों के साथ मारपीट के आरोप लगते रहे हैं। करीब एक साल पहले हुई फ्रेशर पार्टी में शिक्षक नितिन राणा ने छात्रों के साथ मारपीट की थी। आरोप है वह तलवार लेकर छात्रों के पीछे दौड़ा। उस समय भी गंगानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed