{"_id":"5a15ccfb4f1c1ba7668b5ba9","slug":"141511378171-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सफाई कर्मी ने आग लगा कर आत्मदाह का किया प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला सफाई कर्मी ने आग लगा कर आत्मदाह का किया प्रयास
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहरौरा । कलह के चलते थाना क्षेत्र के पट्टी खुर्द मोहल्ले मे बुधवार की दोपहर पत्नी ने घर के कमरे में केरोसिन छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर दिया। पत्नी को जलता देख आग बुझाने के लिए गया पति भी आग की लपट से झुलस गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझा कर दोनों को सीएचसी लाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर दोनों को वारणसी रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के पट्टी खुर्द निवासी रामबाबू 32 वर्ष पुत्र जवाहिर और उसकी पत्नी नन्हकी 30 वर्ष दोनों नगर पालिका परिषद में संविदा पर सफाई कर्मी के रूप में नियुक्त है । चर्चा के अनुसार दोनों का आपस में आए दिन विवाद होता रहता था। बुधवार की दोपहर पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और गुस्से में आकर पत्नी ने घर में गैलन में रखा केरोसिन अपने ऊपर छिड़क कर आग लगा लिया। घर के कमरे में उठ रही लपट और पत्नी की चीख पुकार सुन कर आग बुझाने गया पति भी काफी झुलस गया । स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया और गंभीर रूप से झुलसे सफाई कर्मी पति पत्नी को सीएचसी लाया गया । जहां मौजूद डाक्टर सुनिल सिंह द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने पर दोनो को वाराणसी रेफर किया गया ।