{"_id":"59dd1a184f1c1bc8678b5279","slug":"141507662360-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगी दिल्ली कोर्ट में त्रिभुवन पेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आज होगी दिल्ली कोर्ट में त्रिभुवन पेश
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला जेल में बंद चल रहे त्रिभुवन सिंह को पुलिस रंगदारी के एक मामले में दिल्ली कोर्ट पेशी कराने के लिए मंगलवार की देर शाम मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से दिल्ली के लिए लेकर रवाना हो गई। त्रिभुवन के दिल्ली जाने की खबर लगते ही उनके नजदीकियों का जमावड़ा जेल परिसर के बाहर देर शाम तक लगा रहा।
बता दें कि पिछले कई महीने से बनारस निवासी त्रिभुवन सिंह जिला कारागार में निरूद्घ चल रहा है। बुधवार को रंगदारी के मामले में कोर्ट में पेशी कराने का आदेश आने पर जिले की पुलिस मंगलवार की शाम उसे जिला जेल से लेकर रेलवे स्टेशन पहुंची। जेल से बाहर आने की खबर लगते ही त्रिभुवन से मिलने के लिए लोग इकट्ठा हो गए। रिश्तेदार से लेकर समर्थक तक जुट गए। देर शाम पुलिस उसे ट्रेन से दिल्ली लेकर रवाना हो गई। इस दौरान काफी गहमागहमी का माहौल रहा।