फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   होलिका विवाद को एसडीएम ने सुलझाया

होलिका विवाद को एसडीएम ने सुलझाया

Tue, 19 Mar 2019 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
होलिका विवाद को एसडीएम ने सुलझाया
ड्रमंडगंज। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र बेलन बरौधा के दिघुली गांव में सोमवार को होलिका स्थापित किए जाने को लेकर दो पक्षों में आपस में विवाद हो गया। जैसे ही यह जानकारी उपजिलाधिकारी को हुई, सीओ लालगंज प्रमोद कुमार संग मौके पर पहुंचे। एसडीएम आशुतोष कुमार दुबे ने किसी तरह मामले को सुलझाते हुए पुराने स्थान पर ही होलिका स्थापित करवाया।
विज्ञापन

बता दें कि दिघुली गांव में कुल करीब 15 होलिकाएं स्थापित की जाती हैं। गांव में सड़क के किनारे स्थित एक सरकारी भूखंड पर प्राचीन काल से होलिका स्थापित होती रही है लेकिन कुछ वर्षों पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति ने होलिका वाले भूखंड से थोड़ी दूरी पर जमीन खरीद कर अपना मकान बना लिया। उसके बाद से ही वहां होलिका की स्थापना को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। कई वर्षों से दिघुली गांव की इस होलिका की स्थापना और दहन का कार्य पुलिस प्रशासन के बीच सुर्खियों में बना हुआ था। इस वर्ष भी पारंपरिक स्थान पर होलिका स्थापित करने को लेकर ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी। मिली शिकायत पर सोमवार को एसडीएम आशुतोष कुमार दुबे, सीओ लालगंज के साथ मौके पर पहुंच कर विवाद का निस्तारण कराते हुए पुराने स्थान पर ही होलिका स्थापित करा दिया। एसडीएम ने ग्रामीणों को नसीहत देते हुए कहा कि सभी लोग मिलजुल कर होलिका दहन और होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग के साथ मनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed