{"_id":"5c02d9ecbdec22415b096397","slug":"131543690732-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकूबाजी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकूबाजी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के साईं मंदिर के पास 28 नवंबर को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट व चाकूबाजी के मामले में नगर के कुछ लोगों ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर से मिलकर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। कहा कि आरोपी अगर गिरफ्तार नहीं किए गए तो उनके हौसले और बढ़ जाएंगे, फिर कहीं इस तरह की घटना को अंजाम दे सकते हैं।
नगर निवासी शरद मेहरोत्रा के नेतृत्व में जावेद अहमद, मृदुल, मो0 वारिस, गुरफान व शंकरलाल केशरवानी ने शनिवार को एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय से मिलकर वासलीगंज में हुुई घटना पर कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि 28 नवंबर की रात एक फास्टफूड की दुकान पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। घटना बढ़ने पर कुछ अराजकतत्वों ने दो युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया था। घायल साजिद रहमान की तहरीर पर पुलिस साधुवाड़ा निवासी गोलू झा, पंचमुखी बरियाघाट निवासी शिवा गोयल, तरकापुर डीजे कालोनी निवासी रवि पंजाबी समेत एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।