{"_id":"5a8b105f4f1c1b5e6e8b63ea","slug":"131519063135-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में हुए बबाल के बाद मोहल्ले में छह थाने की फोर्स तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में हुए बबाल के बाद मोहल्ले में छह थाने की फोर्स तैनात
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
घंटाघर में मारपीट के दूसरे दिन पुलिस फोर्स तैनात
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच रविवार की रात हुई मारपीट एवं तोड़फोड़ की घटना में पुलिस ने सात नामजद व कुछ अज्ञात आरोपियों पर मारपीट, बलवा, तोड़फोड़ समेत अन्य आरोप में मामला दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है। मुहल्ले में तनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी एवं एएसपी नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय सोमवार की सुबह दस बजे मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का औचक निरीक्षण कर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए छह थाने की फोर्स तैनात कर दी है।
घंटाघर मोहल्ले में 24 जनवरी को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें विन्नू यादव नामक एक युवक को काफी चोटे आई थी। जिससे सुलह समझौता की बात चल रही थी। रविवार को दोनों पक्ष सुलह समझौता के लिए इकटठा हुए थे। इसी दौरान पैसे को लेन देने को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष में नोकझोंक शुरू हो गई। उस वक्त मामला शांत करा दिया गया लेकिन देर शाम दोनों पक्ष एक फिर भीड़ गए। देखते ही देखते ही लाठी डंडा चलने लगा। तीन दुकानों में तोड़फोड़ किया गया। मारपीट की घटना से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई थी। घटना के दौरान एक पक्ष से आविदा बेगम 30 वर्ष, कलीम 22 वर्ष, आरीफ 20 वर्ष, वाहिद 30 वर्ष, टीपू 18 वर्ष व राजू 18 वर्ष घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामला शांत कराकर घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सोमवार को मोहल्ले में तनाव को देखते हुए शहर, कटरा, चील्ह, कछवां, विंध्याचल थाने की फोर्स के अलावा एंटी रोमियो, क्यूआरटी और पीएसी के जवान तैनात रहे।