फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दिन दहाड़े उचक्कों ने शिक्षक की बाइक से 25 हजार उड़ाया

दिन दहाड़े उचक्कों ने शिक्षक की बाइक से 25 हजार उड़ाया

Fri, 02 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
दिन दहाड़े उचक्कों ने शिक्षक की बाइक से 25 हजार उड़ाया
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग मुहल्ले में बुधवार की देर शाम उचक्के सेवानिवृत्त शिक्षक की मोपेड की डिक्की से 25 हजार रुपये निकाल ले गए। सेवानिवृत्त शिक्षक पंजाब नैशनल बैंक की रमईपट्टी शाखा से रुपये निकाल कर घर जा रहे थे। पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्घ उचक्के के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के ककरहा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक भग्गूराम बुधवार को पंजाब नैशनल बैंक रमईपट्टी से 25 हजार रुपये निकालने के बाद किसी कार्य से तहसील सदर पहुंचे। कागजी कार्यवाही पूरा होने के बाद बरियाघाट स्थित बेसिक शिक्षा कार्यालय के लिपिक को कागजात देकर बाहर निकले। देखा कि उनकी मोपेड का टायर पंक्चर है। वह गाड़ी लेकर पैदल ही रामबाग मोहल्ले में पहुंचे और एक दुकान पर पंक्चर बनवाने लगे। पक्चर बनने के दौरान वह दस कदम की दूरी पर किसी व्यक्ति से बात करने लगे। इसी बीच बाइक सवार उचक्के आए और दूसरी चाभी से उनकी मोपेड की डिक्की खोल कर उसमें रखे 25 हजार रुपये निकाल ले गए। मामले की जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने देर शाम कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज करने का आग्रह किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक व आसपास लगे सीसी टीटी की फुटेज खंगाली। इसमें कुछ संदिग्ध नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed