फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अवैध तरीके से जनपद में फलफूल रहा है पटाखा बनाने का धंधा

अवैध तरीके से जनपद में फलफूल रहा है पटाखा बनाने का धंधा

Sun, 24 Feb 2019 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
अवैध तरीके से जनपद में फलफूल रहा है पटाखा बनाने का धंधा
मिर्जापुर। जनपद में अवैध तरीके से पटाखा बनाने की धंधा तेजी से फल फूल रहा है। पुलिस और अग्निशमन की लापरवाही के चलते इस धंधे को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। नगर के छोटा मिर्जापुर, इमामबाड़ा, बल्ली का अडडा, मखरी खोह आदि दर्जनों स्थनों पर लोगों द्वारा पटाखा बनाया जा रहा है। समय रहते इसपर ध्यान नहीं दिया गया तो भदोही जैसी घटनाए यहां भी हो सकती है। जनपद में 25 से अधिक लोगों को पटाखा बनाने का लाइसेंस जारी किया गया है। लेकिन इससे कई गुना अधिक लोग पटाखे बनाने का कार्य करते है। अवैध तरीके से पटाखा बनाने वालों पर कार्रवाई नहीं होने से यह धंधा तेजी से फल फुुल रहा है। जिसके चलते करीब दस वर्ष पूर्व कटरा कोतवाली क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर के पीछे एक ब्लास्ट हुआ था। जिसमें तीन लोग झुलस गए थे। पुलिस ने उस समय आनन फानन में तीन लोगों को गिरफ्तार करके कार्रवाई तो कर दी थी लेकिन उसके बाद फिर मामला शांत हो गया। कुछ दिनो बाद लोगों ने अवैध तरीके से पटाखा बनाने की कवायद फिर शुरू कर दी गई। करीब दो साल पूर्व कोतवाल रहे शफीक अहमद ने शिकायत मिलने पर कटरा कोतवाली स्थित छोटा मिर्जापुर से दो लोगों को गिरफ्तार करके इनके विरुद्घ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई किया था। जिससे अवैध तरीके से पटाखा बनाने वालों में कुछ दिनों तक लगाम लग गया था। वर्तमान समय में अवैध तरीके से पटाखा बनाने वालों की दादात में बढ़ोत्तरी हुई है। लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान झांरखड के आतंकी हैदर ने मिर्जापुर जनपद के नवयुवकों का इस्तेमाल करते हुए अवैध तरीके से विस्फोटकों को खरीदकर कटरा कोतवाली के छोटा मिर्जापुर में बम बनाया था। यहीं नहीं पीएम नरेंद्र मोदी (तत्कालीन सीएम) को मारने के लिए जनपद के तीन लोगों को बाकायदा ट्रेनिंग दी थी। जो पटना में जाकर वारदात को अंजाम भी दे चुके थे लेकिन पीएम को मारने में सफल नहीं हो पाए थे। इस मामले में एनआईए ने चार लोगों को गिरफ्तार कर किया था। इसमें दो लोग बम बनाने में तथा दो लोग विस्फोटकों की सप्लाई करने के आरोप में पकडे गए थे। जनपद में पांच लोगों को विस्फोटकों की सप्लाई करने का लाइसेंस मिला है। इसमें अहरौरा के दो लोगों को जिसमें जय मां भंडारी और वैष्णवी शामिल है। इसके अलावा तीन अन्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed