{"_id":"5c1be71ebdec2256a50a36b1","slug":"121545332510-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते समय बदमाशों ने नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रक मालिक को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोते समय बदमाशों ने नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रक मालिक को लूटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। ढाबे पर खाना खाने के बाद मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर बुधवार रात केबिन में सोते समय ट्रक मालिक के भाई को ब्लेड मारकर बदमाश जेब में रखा 49 हजार रुपये लूट लिए। जौनपुर निवासी मालिक ने घटना की सूचना यूपी 100 पर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस ने इलाज के लिए बेहोशी हालत में चालक व मालिक के भाई को सीएचसी मड़िहान में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
डॉक्टर कैलाशनाथ बिंद ने बताया कि पीड़ित अब खतरे से बाहर हैं। इलाज के बाद होश में आने पर जौनपुर निवासी चालक त्रिभुवन तिवारी व पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि वह सोनभद्र बालू लोड करने जा रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र के प्रधान ढाबा पर रात में खाना खाया। खाने के बाद ट्रक लेकर सोनभद्र की तरफ चल दिए। नींद आने पर रास्ते में सड़क किनारे ट्रक खड़ी कर दोनों केबिन में सो गए। सोते समय बदमाशों ने मालिक को ब्लेड मारकर जेब में रखा 49 हजार रुपये लूट लिया। सुबह होश में आने पर ट्रक मालिक को घटना के बारे में बताया। मालिक चंदन गुप्ता ने सौ नंबर पर फोन से घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।