{"_id":"5bf6f6d4bdec2241a26d90a4","slug":"121542911700-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के धक्के से घायल अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक के धक्के से घायल अधेड़ की मौत
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के बसुहरा गांव निवासी 60 वर्षीय एक अधेड़ की उपचार के अभाव में गुरुवार को मौत हो गई। सूचना पर पहुंची हलिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर बरया निवासी बाइक चालक छोटे कहार के विरुद्ध पुलिस ने तहरीर के आधार के मामला दर्ज कर लिया है।
घटना के बारे में बताया जाता है कि बसुहरा गांव निवासी देवदत्त 60 रविवार की रात किसी कार्य से गांव के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार युवक ने धक्का मार दिया। इससे अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। वहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से भी चिकित्सकों ने घायल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था लेकिन परिजन आर्थिक तंगी के चलते घायल को वाराणसी न ले जाकर वापस घर ले आए। परिजन इलाज के लिए पैसा इकट्ठा करने लगे। इसी बीच गुरुवार को उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बाइक के धक्के से घायल अधेड़ की मौत