{"_id":"5af493714f1c1b58098b8ec8","slug":"121525977969-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत एक घायल
Updated Fri, 11 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। कोतवाली थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ में बुधवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी चुनार ले जाया गया जहां से उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है। बाइक सवार दोनों लोग हेलमेट पहने हुए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अहरौरा के खटकरिया निवासी नंदलाल (42) पुत्र बसंतू और सोनभद्र के रामसगरा कर्मा निवासी मुन्नालाल (40) पुत्र अगनू बाइक से बुधवार की रात लगभग 10 बजे चुनार से राजगढ़ की ओर तेज रफ्तार से जा रहे थे। इस दौरान सक्तेशगढ़ में सड़क की पटरी पर पहले से खड़े ट्रक से बाइक सवार टकरा गए। दुर्घटना में नंदलाल (42) पुत्र बसंतू निवासी खटकरिया थाना अहरौरा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मुन्नालाल (40) पुत्र अगनू निवासी रामसगरा कर्मा सोनभद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना राहगीरों ने सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नंदलाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरी मोड़ चुनार ले आई। यहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया और मृत व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि नंदलाल अपने साथी के साथ अपनी पुत्री की शादी के सिलसिले में किसी से मिलने चुनार आया था और रात को घर वापस जा रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। पिता की मौत की खबर सुनकर उसकी बेटी बेहोश हो गई। पूरे परिवार में भी शोक की दौड़ गई।