फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ठगों ने वृद्ध को लगाया 15 हजार का चूना

ठगों ने वृद्ध को लगाया 15 हजार का चूना

Thu, 26 Apr 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
ठगों ने वृद्ध को लगाया 15 हजार का चूना
कैलहट। चुनार थानांतर्गत कैलहट में गुरुवार को ठगों ने मिलकर कैलहट निवासी शिवजग सिंह (70) से 15 हजार रुपये ठग लिए। घटना सूचना पुलिस को दी गई लेकिन तबतक ठग वृद्घ को ठगकर फरार हो चुके थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

शिवजग सिंह ने बताया कि दोपहर लगभग दो बजे इलाहाबाद बैंक कैलहट से 15 हजार रुपये निकालकर घर जाने लगे। इसी बीच रास्ते में मिले एक युवक ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए अपने पास रखे 10-10 ग्राम के दो सोने के टुकड़े दिखाया। दोनों सोने के टुकड़े के बदले रुपये की मांग की परंतु उन्होंने मना कर दिया। तभी अचानक कही से एक अधेड़ व्यक्ति वहां आ पहुंचा और बातो बातों में 16 हजार रुपये देकर 10 ग्राम सोने का टुकड़ा ले लिया। ठगों ने शिवजग सिंह को भी इतने कम पैसे में मिल रहे 10 ग्राम सोने के टुकड़े को लेने के लिए कहा। जिसके लालच में पड़कर उन्होंने अपने पास रखे 15 हजार रुपये देकर सोना खरीद लिया। आगे जाकर बाजार के एक व्यक्ति को सारी बात बताई तो उस व्यक्ति ने सोने की जांच कराई। जांच में पता चला कि सोना नकली है। ठगे जाने काष पता चलते ही वृद्ध वहीं बेहोश हो गया। मामले की सूचना बैंक पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को दी गई। परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। दोनों ठग फरार हो चुके थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed