फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Thu, 29 Mar 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत, परिजनों ने लगाया जाम
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह गोपीगंज मार्ग पर मिट्टी लदे ट्रैक्टर से कुचल कर 40 वर्षीया महिला की बुधवार को मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चील्ह गोपीगंज मार्ग जाम किए जाने की सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ सदर व तहसीलदार ने ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

श्रीपट्टी गांव निवासिनी मंजू देवी (40) पत्नी राजेंद्र सोनकर अपने चचेरी बहू मंजू सोनकर के साथ बुधवार को समूह का पैसा जमा करने गांव में ही गई थी। सुबह करीब दस बजे दोनों साथ घर आ रही थी। जैसे ही गांव के पास पहुंची कि मिट्टी लाद कर चील्ह की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे से जा रही महिला मंजू को टक्कर मार दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने महिला का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष चील्ह व चौकी प्रभारी चेतगंज ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन मुआवजा व चालक के खिलाफ मुकदमा की मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटे बाद क्षेत्राधिकारी सदर बृजेश कुमार तिवारी व तहसीलदार विकास पांडेय घटना स्थल पर पहुंचे और हर संभव मदद करवाने का आश्वासन देकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतका सात पुत्रियों की मां बताई जाती है तथा उसके एक पुत्री की शादी 22 अप्रैल को है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में खड़ा कर फरार हो गया। ट्रैक्टर श्रीपट्टी गांव व ट्रैक्टर चालक तिलठी गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed