फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बोलेरो व बाइक की टक्कर में दो की मौत, एक घायल

बोलेरो व बाइक की टक्कर में दो की मौत, एक घायल

Tue, 16 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो व बाइक की टक्कर में दो की मौत, एक घायल
अदलहाट। क्षेत्र के इमिलिया चट्टी नरायनपुर मार्ग पर रविवार की देर रात्रि बरी जीवनपुर प्राथमिक पाठशाला के पास बोलेरो बाइक की जबरदस्त टक्कर से घायल बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि पैदल जा रहा एक अन्य युवक घायल हो गया। अदलहाट पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रामा सेंटर भेजा। मृत दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

अदलहाट थाना क्षेत्र के परोरा गांव निवासी विद्यासागर (18) पुत्र सोनू रविवार की देर रात बाइक से चुनार थाना क्षेत्र के दरगाह शरीफ निवासी अपने साथी आलोक कुमार (23) पुत्र रमाशंकर के साथ नरायनपुर बाजार से अपने घर परोरा आ रहा था। बाइक सवार युवक जैसे ही इमिलिया चट्टी नरायनपुर मार्ग के बरी जीवनपुर प्राथमिक पाठशाला के पास पहुंचे कि इमिलिया चट्टी से नरायनपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में विद्यासागर और आलोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी समय पैदल सड़क पटरी से घर जा रहा परोरा गांव निवासी रामचंदर (23) पुत्र राम दुलार बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची अदलहाट पुलिस गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा। रास्ते में बाइक सवार आलोक कुमार व विद्यासागर की मौत हो गई। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामचंद्र का ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed