{"_id":"59aef59c4f1c1b7e078b470f","slug":"121504638364-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवागत आईजी ने मड़िहान थाने का किया निरीक्षण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवागत आईजी ने मड़िहान थाने का किया निरीक्षण
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़िहान। सोनभद्र से तहसील दिवस में शामिल होकर वापस लौट रहे रेंज के पहले आईजी प्रेम प्रकाश ने मड़िहान थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो सिपाही द्वारा एक आरोपी को नोटिस नहीं देने व थाने बुलाने पर उसका रिकार्ड रजिस्टर में दर्ज नहीं किए जाने पर उनको डिफाल्टर घोषित करने को कहा। वहीं थाने के दीवार द्वारा स्थानांतरण के बावजूद चार्ज नहीं देने पर उसके विरुद्घ तस्करा लिखकर कार्यालय में रिपोर्ट भेजने को कहा। गंदगी मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई।
आईजी प्रेम प्रकाश मंगलवार की शाम चार बजे मड़िहान थाने का औचक निरीक्षण करने धमक पड़े। आईजी के निरीक्षण की खबर लगते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण में पाया कि एक सप्ताह पूर्व थाने के दो सिपाही मड़िहान थाना क्षेत्र के महुवारी गांव निवासी मोहन जायसवाल को एक मामले में नोटिस देने गए थे लेकिन उसको नोटिस न देकर थाने बुला लिया। जिसका रिकार्ड मुंशी द्वारा रजिस्टर में इंट्री नहीं किया गया था। इसपर उन्होंने दोनों सिपाही प्रभाकर और तेज बहादुर को डिफाल्टर घोषित करने का निर्देश उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार को दिया। थाने में तैनात दीवान रामवृक्ष राम का स्थानांतरण चंदौली होने के बावजूद अभी तक किसी को चार्ज नहीं दिए जाने की जानकारी होने पर उसको बुलवाया गया तो सिपाही गायब मिला। जिसके बारे में बताते ही आईजी भड़क गए और उन्होंने दीवान के खिलाफ तस्करा लिखकर आईजी आफिस भेजने को कहा। थाने में गंदगी देख महेंद्र कुमार को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि अभी यह नया भवन है फिर भी इसमें झाला लगा हुआ है। साफ सफाई भी नहीं है। निर्देशित किया क्षेत्राधिकारी हर बिंदु पर जांच कर उसकी रिपोर्ट डीआईजी कार्यालय भेजें। मेस और थाने की पुरानी बिल्डिंग, थाने में सड़ रहे वाहन, बीट बुक, इंट्री रजिस्टर भी देखा। जांच के दौरान थाने में सड़क रहे वाहन को जल्द से जल्द डिस्पोजल कराने को कहा। दो दिन पूर्व बरामद हुई 26 पेटी शराब की घटना के बारे में पूछा तो उपनिरीक्षक महेंद्र कुुमार कुछ नहीं बता पाए। पत्रकारों को बताने पर उपनिरीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। थाने में शिकायत व गुहार लगाने आए फरियादियों का नाम रजिस्टर में दर्ज नहीं होने पर नए दीवान को फटकार लगाई। चेतावनी दी कि दोबारा लापरवाही पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राजगढ़ में नाबालिक से दुराचार करने का जो मुकदमा दर्ज किया गया है उसके बारे में थानाध्यक्ष से पूछा तो उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है। एसपी के निर्देश मुकदमा दर्ज किया गया है। मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने को कहा।