{"_id":"5c0aba3dbdec22417f79fdd4","slug":"11544206909-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो और बाइक में हुई भिड़ंत में पिता पुत्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो और बाइक में हुई भिड़ंत में पिता पुत्र घायल
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कछवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कछवां- कटका मार्ग पर बरैनी मार्ग पर स्थित बरम बाबा मंदिर के पास शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने वाहन घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
औराई निवासी प्रेमसागर कनौजिया उम्र 50 वर्ष गुरुवार को अपने पुत्र सुशील कनौजिया 20 के साथ बाइक पर सवार हो कहीं शुक्रवार को कहीं जा रहा था कि कछवां-कटका मार्ग पर स्थित बरम बाबा मंदिर के पास पहुंचा कि तीव्र गति से आ रहे बोलेरो ने टक्कर मार दी। हुए इस हादसे में पिता व पुत्र दोनो गंभीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों से मिली सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने सड़क पर पड़े पिता व पुत्र को अपने वाहन पर लाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने दोनो को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना बाद चालक मौके पर बोलेरो छोड़ फरार हो गया।