{"_id":"5a53b3634f1c1b4a198b5897","slug":"11515434851-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक स्कूटर की टक्कर में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक स्कूटर की टक्कर में एक की मौत
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदलहाट। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर रानीबाग के पास सोमवार की सुबह ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मानें तो एआरटीओ की जांच से बचने के लिए ट्रक चालक तेज रफ्तार से ट्रक ले जा रहा था जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
जमालपुर थाना क्षेत्र के भाईपुर कला निवासी दिलीप कुमार सिंह (45) पुत्र राजेंद्र सिंह सोमवार की दोपहर किसी कार्य से स्कूटर से वाराणसी जा रहे थे। सुबह 11 बजे वह जैसे रानीबाग पहुंचे कि आरटीओ चेकिंग से बच कर विपरीत दिशा में भाग रहे ट्रक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दिलीप कुमार सिंह की मौत हो गई। दुर्घटना के कुछ ही देर बाद आसपास के बड़ी संख्या में लोग जुट गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार के लोग दिलीप को वाराणसी के ट्रामा सेंटर ले गए जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।