{"_id":"59f8c1c64f1c1b86698b8a7f","slug":"11509474758-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगा यातायात माह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आज से शुरू होगा यातायात माह
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। एक नंवबर से यातायात माह शुरू हो रहा है। इसके लिए विभाग ने सारी तैयारी कर ली है। माह के पहले दिन बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे नगर के जीडी बिनानी कॉलेज से तहसील चौराहे तक दो स्कूलों के बच्चों द्वारा रैली निकाल कर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
यातायात के नियमों का पालन नहीं करने से हर साल सैंकड़ों लोगों की जान सड़क दुर्घटना में चली जाती है। वहीं हजारों लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। इसके चलते उनके परिवार के लोगों को भारी क्षति का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए यातायात विभाग द्वारा प्रत्येेक वर्ष एक नवंबर से एक दिसंबर तक यातायात दिवस मनाया जाता है। इसके तहत जगह जगह कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात के नियमों के बारे में बताया जाता है। जिसका पालन करने से दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। साथ ही यह भी बताया जाता है कि हेलमेट पहन कर गाड़ी चलाने से लोग दुर्घटना का शिकार होने से बच सकते हैं। इसलिए हेलमेट पहनकर ही गाड़ी चलाएं।
लोगों को यातायात के बारे में जानकारी देने के लिए एक छोटी फिल्म बनाई गई है। जिसके तहत सुबह छह से नौ बजे तक प्रत्येक चौराहे पर प्रोजेक्टर चला कर लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी जाएगी। यातायात को चुस्त दुरूस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने यातायात विभाग में तैनात 15 पुलिस कर्मियों के अलावा अन्य थाने व लाइन में तैनात 35 पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। उन्हें प्रत्येक चौराहे पर तैनात किया गया है ताकि वहां लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाया जा सके।