{"_id":"59de6d4f4f1c1bf3538b70d0","slug":"11507749199-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरिजीवनपुर शिवशंकरीधाम मार्ग पर मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरिजीवनपुर शिवशंकरीधाम मार्ग पर मिला अधेड़ का शव
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरायनपुर। अदलहाट थाना अन्तर्गत ग्राम सोनई निवासी अधेड़ का शव बरिजीवनपुर शिवशंकरी धाम मार्ग पर बुधवार को संदिग्ध स्थिति में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए थे। थाना प्रभारी अदलहाट विजय प्रताप सिह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया शराब पीकर गिरने से मौत होना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना का सही आकलन किया जा सकता है । वैसे देखने में मृतक के पीठ व बाए केहुनी पर खरोंच के निशान हैं।
सोनई गांव निवासी रामजी पटेल 52 वर्ष ने कृषि कार्य के साथ अपने आवास पर जनरल स्टोर की दूकान खोल रखा था 7मंगलवार की शाम वह घर निकले तो दोबारा घर नहीं पहुंचे। सुबह बरिजीवनपुर मार्ग पर शव मिलने की जानकारी हुई। ग्राम प्रधान राम सुधीर पटेल की सूचना पर मौके पर पहुंची अदलहाट पुलिस शव को कब्जे में ले लिया, साथ ही घटना स्थल पर गिरे खून व शराब की शीशी को कब्जे में ले लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि घर में विवाद होता रहता था। लगभग एक वर्ष पूर्व वाराणसी में मूतक के दिमाग का उपचार कराया गया था। छह माह पूर्व खेत बेच कर उसने छोटे भाई की लड़की की शादी करने में हुए कर्ज की भरपाई की थी। उस समय दोनों भाई का बंटवारा नहीं हुआ था। बाद में बंटवारे के दौरान लगभग सवा दो बीघा जोत जमीन व सोनई गांव में मकान मिला था। उसकी कोई सतान नहीं त थी।
विज्ञापन