{"_id":"59dd1a1d4f1c1bd1538b6c6a","slug":"11507662365-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट व पुलिस पर फायर कर फरार चल रहे बदमाश को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट व पुलिस पर फायर कर फरार चल रहे बदमाश को पुलिस ने दबोचा
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अदलहाट। लूट और पुलिस पर हमला करने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार की रात बसावनपुर बस स्टाप के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उससे तमंचा व दो कारतूस तथा 15 सौ रुपया बरामद किया गया। सोनभद्र के सिरसिया ठकुराई निवासी अशोक कोल ने 13 सितंबर को अपने साथी सोनभद्र के ही जगेरुआ निवासी राहुल उर्फ पिंटू, चुनार के धम्मरपुर निवासी विजय पटेल के साथ मिल कर अदलहाट थाना के परोरा गांव के पास एक मोटर साइकल सवार व्यक्ति से 70 हजार रुपया, एक सैमसंग का टैबलेट तथा एक माइक्रो मैक्स मोबाइल लूट लिए थे। वे 19 सितंबर को कैथी मिल के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायर कर भाग निकले थे। बाद में राहुल उर्फ पिंटू व दीपक पटेल कतो पकड़ लिया गया। अशोक पर सोनभद्र के करमा करमा थाने में भी मुकदमा दर्ज है।