{"_id":"59aef58e4f1c1b5b078b46d6","slug":"11504638350-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में दसवीं के छात्र की मौत, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में दसवीं के छात्र की मौत, पांच घायल
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहरौरा। अलग-अलग सड़क हादसों में एक छात्र की मंगलवार की सुबह मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्र की मौत से नाराज ग्रामीणों ने मुकदमा करने के लिए थाने का घेराव किया और मुआवजे के लिए वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मेहंदीपुर चौराहे के पास जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे बाद थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने मुकदमा दर्ज करने और एसडीएम से बात कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर किसी तरह उनको जाम समाप्त करने के लिए राजी किया। शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
कंचनपुर निवासी मुन्ना पटेल का पुत्र रोहित (14) किसी काम से सोमवार की शाम साइकल से सब्जी मंडी के पास गया था। वनस्थली महाविद्यालय से लौट रहे स्कूटी सवार चंदन केसरी (20) निवासी लाला का गोला और सचिन (17) निवासी सत्यानगंज आटो से बचने के चक्कर में रोहित की साइकल से टकरा गए। हादसे में तीनों घायल हो गए। उनको पुलिस सीएचसी ले आई लेकिन रोहित की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। मंगलवार की सुबह ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई। वह जयहिंद विद्या मंदिर कॉलेज में दसवीं कक्षा का छात्र था। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने पहले थाने का घेराव किया और उसके बाद मेहंदीपुर तिराहे पर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन
उधर, मंगलवार की धुरिया मादाचक की राजपति देवी (35) अन्य महिलाओं के साथ सुबह छह बजे दवा लेने पैदल ही जा रही थी। घाटमपुर के पास वाराणसी की ओर से तेज गति में आ रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। उसे सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सहुवाईन का पोखरा के पास एकली गांव निवासी अखिलेश (35) बाइक से जा रहा था। सामने से बाइक से आ रहे छातों गांव निवासी अमित (40) से टकरा गया। हादसे में दोनोें घायल हो गए।
विज्ञापन