{"_id":"5ca10d5abdec2214757c5652","slug":"111554058586-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के शुक्लहा के पास से जिला बदर किए गए एक बदमाश को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल भेज गए बदमाश पर आरोप है कि जिला बदर किए जाने के बावजूद वह जनपद में मौजूद था। इसकी खबर लगने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
जिलाधिकारी अनुराग पटेल के आदेश पर कटरा कोतवाली पुलिस ने मनीष पुत्र बेला सोनकर निवासी शुक्लहा को जिला बदर करने का आदेश पुलिस को दिया था। डीएम के आदेश पर पुलिस ने 25 फरवरी 2019 को मनीष को छह महीने के लिए जिला बदर किया था लेकिन वह गैर जनपद में रहकर अपने घर पर रह रहा था। इसकी सूचना मिलने पर कटरा कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक बीर बहादुर चौधरी क्षेत्र के शुक्लहा चुंगी तिराहा के पास से मुखबिर की सूचना पर जिला बदर अपराधी मनीष गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्घ उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा दिया। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। अपराध की दुनिया में सक्रिय होने के चलते उसके खिलाफ यह कार्रवाई की गइ थी।