{"_id":"5bc636d3bdec22697b115775","slug":"111539716819-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश को लेकर दुकानदार पर राड से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश को लेकर दुकानदार पर राड से हमला
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अदलहाट। स्थानीय बाजार के पथरौरा मील स्थित एक दुकान पर काम कर रहे मजदूर को मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे दबंगों ने दुकान में घुसकर लोहे की राड से मारकर घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
अदलहाट थाना क्षेत्र के गरौड़ी गांव निवासी सलीम उर्फ कल्लू पुत्र स्व. अब्दुल रहीम पथरौरा मील पर एक दुकान पर मजदूरी का काम करता है। वह ट्रैक्टर पर सीमेंट लाद रहा था। इसी दौरान तीन लोगों ने उसके ऊपर सरिया से हमला कर दिया। बचाव करने पहुंची उसकी विधवा मां खुशबु निशा को भी मार कर घायल कर दिया गया। घायल युवक ने बताया कि साइकिल व बाइक टक्कर होने पर दोनों पक्षों में सोमवार को विवाद हुआ था। उस समय मामला पुलिस तक पहुंचने पर पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह समझौत करा दिया था। लेकिन आरोपी इसको नहीं माने और उसी बात को लेकर नाराज चले आ रहे थे। सोमवार को उसे अकेला पाकर दबंगों ने राड से हमला कर दिया। घायल सलीम ने दो नामजद एवं एक अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर दुकानदार पर राड से हमला