{"_id":"6ae79082ca9cd1dd4c0b1653","slug":"young-mans-body-found-inside-house-murder-suspected-raebareli-news-c-101-1-rai1002-171321-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: घर के अंदर मिला युवक का शव, हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: घर के अंदर मिला युवक का शव, हत्या का शक
Mon, 02 Nov 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
बछरावां । क्षेत्र के उमरपुर गांव में एक युवक का शव घर में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर दस से अधिक चोट के निशान पाए गए हैं। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। उमरपुर गांव में एक युवक का शव घर में मिला। युवक किसी दूसरे गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के मुताबिक युवक बाइक से शुक्रवार को गांव में रहने वाले शिवम के घर में आया था। रविवार को सुबह फिर वह शिवम के घर आया। पड़ोसियों के मुताबिक घर में रविवार की शाम को चीख पुकार मची थी। पड़ोसियों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी । पुलिस जब मौके पर पहुंची तो युवक वहां पर मृत अवस्था पड़ा मिला। मृतक के आसपास खाना व अन्य सामग्री बिखरी पड़ी थी। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए। उसके सिर में भी गंभीर चोटें देखी गई हैं।
घटनास्थल पर पहुंचे सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृश्य मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक स्थिति का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और मृतक की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृश्य मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक स्थिति का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और मृतक की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन