फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   14 couples resolve their differences and agree to live together again

Unnao News: आपसी मन-मुटाव दूर कर फिर साथ रहने को राजी हुए 14 दंपती

Mon, 02 Nov 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
14 couples resolve their differences and agree to live together again
= परिवार परामर्श केंद्र और थानों की महिला हेल्प डेस्क में की गई काउंसिलिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। परिवार परामर्श केंद्र और थानों में बनी महिला हेल्प डेस्क में दंपती विवादों की शिकायतों पर सुनवाई की गई। महिला हेल्प डेस्क और परामर्शदाताओं ने दोनों पक्षों को बैठाकर उनकी समस्या और विवाद के कारणों पर चर्चा कर काउंसलिंग की। मनमुटाव दूर हुआ तो 14 दंपती फिर साथ रहने को राजी हुए।

एसपी जयप्रकाश सिंह के निर्देश पर पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र और जिले के अलग-अलग थानों में संचालित महिला हेल्प डेस्क पर रविवार को आपसी विवाद के मामलों में पति-पत्नी और उनके परिजनों को बुलाया गया। परामर्शदाताओं और हेल्प डेस्क में पुलिस कर्मियों ने उन्हें सुना और उनके बीच के मन-मुटाव को समाप्त कराकर साथ रहने के लिए राजी कराया। इसमें परिवार परामर्श में चार, सोहरामऊ, आसीवन, अजगैन और गंगाघाट में दो-दो जोड़े, कोतवाली सदर, थाना दही में एक-एक जोड़ा साथ रहने को राजी हुए। इसमें परिवार परामर्श समिति के प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ शशिरंजना अग्निहोत्री, डॉ. एसके पांडेय, प्रभा यादव और शिवेंद्र सिंह का अहम योगदान रहा। इस दौरान निरीक्षक संतोष कुमारी, महिला थानाध्यक्ष रेखा सिंह का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed