{"_id":"6ae794ad68dab83b24098d43","slug":"the-accused-was-apprehended-by-the-ats-following-a-12-day-investigation-kanpur-news-c-12-1-knp1024-1701878-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 12 दिन की जांच के बाद एटीएस के हाथ आया था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 12 दिन की जांच के बाद एटीएस के हाथ आया था आरोपी
विज्ञापन
कानपुर। करीब 12 दिन की जांच के बाद एटीएस के हाथ सकरापुरा के अंकित संखवार तक पहुंचे। सूत्रों के अनुसार 12 अक्तूबर को फर्जी ई-मेल आईडी से बम ब्लास्ट की धमकी दी गई थी। इसके दो दिन बाद ही एटीएस को अंकित का नाम पता लगा। अंकित के खिलाफ साक्ष्य एकत्र किए गए। 24 अक्तूबर को उसे एटीएस ने गिरफ्तार किया। सूत्रों के मुताबिक एटीएस के रडार पर बर्रा, गोविंदनगर और काकादेव के कुछ लोग हैं जिन्हें जल्द ही उठाया जा सकता है।
अंकित पर दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य कई प्रदेशों के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल पाकिस्तान और बांग्लादेश में बैठे लोगों को बेचे का आरोप है। जांच के दौरान उसके लैपटॉप में करीब पांच लाख फर्जी ई-मेल आईडी मिलीं। ईमेल आईडी बेचने के बदले क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान लेता था।
अंकित ने पूछताछ में एटीएस को बताया कि वह वर्ष 2021 से फर्जी ई-मेल आईडी बना रहा था। इसके लिए वह वाई-फाई और प्रॉक्सी नेटवर्क का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपाता था। फिलहाल एटीएस की एक टीम उसका विदेशी कनेक्शन खंगाल रही है। कानपुर में उसके संपर्क के लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। हालांकि, स्थानीय पुलिस अंकित और एटीएस की कार्रवाई पर कुछ भी बोलने से इन्कार कर रही है।