फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रकों की टक्कर में खलासी की मौत चालक घायल

ट्रकों की टक्कर में खलासी की मौत चालक घायल

Fri, 06 Jul 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
ट्रकों की टक्कर में खलासी की मौत चालक घायल
कैलहट में हुई हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक
कैलहट। चुनार कोतवाली क्षेत्र के कैलहट बाजार के पास शुक्रवार की भोर में साढ़े चार बजे सड़क पर खड़े एक ट्रक से पीछे से आ रहा ट्रक टकरा गया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल एक ट्रक के खलासी मनीष यादव की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

वाराणसी से मिर्जापुर की ओर जा रहा ट्रक शुक्रवार की भोर लगभग साढ़े चार बजे चुनार कोतवाली क्षेत्र के कैलहट बाजार के पास पहुंचा ही था कि अचानक सड़क पर पहले खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का केबिन दूसरे ट्रक के डाले से चिपक गया था। इसके चलते उसमें सवार चालक उमेश (24) निवासी बड़ागांव तथा खलासी मनीष यादव (20) पुत्र राजू निवासी मड़फा वाराणसी गंभीर रूप से घायल हो गया। शोरगुल सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों और अन्य ट्रकों के चालकों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद राड से केबिन को चांड़ते हुए दूसरे ट्रक को खींचा और उसमें फंसे चालक और खलासी को बाहर निकाला गया। दोनों को आनन फानन में वाराणसी के ट्रामा सेंटर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान खलासी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed